रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी पर बमों की बारिश, मॉस्को के सभी एयरपोर्ट बंद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: चार साल से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच गुरुवार को एक बड़ा मोड़ आ गया. यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. इस हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के सभी बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानों को पूरी तरह रोक दिया गया है. इस हमले के बाद से पूरे रूस में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

रूस की विमानन संस्था ‘रोसावियात्स्य’ ने पुष्टि की है कि हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है. रूसी अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने मास्को के आसमान में यूक्रेन के 180 ड्रोनों को मार गिराया है.

राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान

इस महाहमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा ऐलान किया है. जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी सेना ने इसी हफ्ते दूसरी बार मॉस्को की एक बहुत बड़ी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है. टेलीग्राम बयान जारी करते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमारे शहरों और कस्बों पर किए गए रूसी हमलों का एक ‘बिल्कुल जायज’ जवाब है. हमारे सैनिकों ने रूस की उस सैन्य मशीनरी को चोट पहुंचाई है, जो इस युद्ध को बढ़ावा देती है.

रूस के अन्य हिस्सों में भी तबाही

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह भी साफ किया कि यूक्रेनी सेना केवल मास्को तक ही सीमित नहीं रही. उनके जवानों ने रूस के रोस्तोव इलाके और यूक्रेन के उन हिस्सों में भी कई ठिकानों को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया है, जिन पर रूस ने अवैध कब्जा कर रखा है.

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This