श्रेयांका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान

Must Read

ICC Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में बडा झटका लगा है. श्रेयंका पाटिल विश्व कप में अब नहीं खेल सकेंगी. भारत की 23 वर्षीय खिलाड़ी श्रेयंका को को मैनचेस्टर में खेले गए टूर्नामेंट के दूसरे मैच के दौरान नीदरलैंड टीम के खिलाफ चोट लग गई थी. डबल जीत के बाद बुरी खबर आई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ये घोषणा की है.

गेंद को फील्ड करने की कोशिश

श्रेयंका पाटिल को ये चोट नीदरलैंड की पारी के छठे ओवर के दौरान लगी. ये ओवर श्रेयंका ही कर रही थीं. युवा खिलाड़ी ने गेंद को फील्ड करने की कोशिश की, लेकिन वह गलत तरीके से गिरीं और उनके टखने में मोच आ गई. उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. आईसीसी ने पुष्टि कर दी है कि उनकी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने चोट के कारण खिलाड़ी बदलने की भारत की मांग को मंजूरी दे दी है.

श्रेयंका की जगह प्रेमा रावत शामिल

टीम में श्रेयंका की जगह प्रेमा रावत को शामिल किया गया है. अनकैप्ड खिलाड़ी प्रेमा रावत अभी इंग्लैंड में भारतीय महिला ‘A’ टीम के साथ हैं, जिनको शनिवार से इंग्लैंड ‘A’ टीम के खिलाफ सीरीज खेलनी थी. 24 वर्षीय प्रेमा रावत एक लेग-स्पिनर हैं, जिन्होंने अभी तक भारत के लिए किसी भी प्रारूप में मैच नहीं खेला है और इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अपना पहला कैप मिल सकता है. वो उत्तराखंड की रहने वाली हैं और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W) के लिए खेलती हैं. दिलचस्प बात यह है कि वो श्रेयंका के साथ ड्रेसिंग रूम भी शेयर करती हैं.

सिर्फ तीन मैच खेले और तीन विकेट लिए

प्रेमा रावत उस RCB टीम का हिस्सा थीं जिसने 2026 का WPL खिताब जीता था, लेकिन हाल ही में खत्म हुए सीजन में उन्होंने सिर्फ तीन मैच खेले और तीन विकेट लिए. आरसीबी ने उन्हें 2025 सीजन में 1 करोड़ 20 लाख रुपये में साइन किया था. उन्होंने तीन मैच खेले जिनमें दो विकेट लिए. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2026 के मेगा ऑक्शन में ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके प्रेमा को 20 लाख रुपये में रिटेन किया था.

इसे भी पढ़ें. Times Square Firing:  गोलियों की गूंज से दहल उठा अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर, मचा हड़कंप

Latest News

24 June 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 जून 2026 को बटुक भैरव जयंती मनाई जाएगी. जानिए बुधवार का पंचांग, दशमी तिथि, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This