हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर, जानें रिप्लेसमेंट में किस खतरनाक ऑलराउंडर को मिल सकती है जगह?

Must Read

New Delhi: इंग्‍लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस दौरे पर भारतीय टीम 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. 14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. वहीं 1 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होगा. मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले विराट कोहली इंग्लैंड जाएंगे या नहीं? इसका फैसला 22 जून को होगा. इस दिन COE में किंग कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा.

पांड्या के बाहर होने के बाद सवाल

इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि टीम में उनकी जगह कौन लेगा? इस रेस में 3 फास्‍ट बॉलिंग ऑलराउंडर शामिल हैं. इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और हषित राणा शामिल हैं. नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में 2 विकेट चटकाए थे. उन्‍होंने शतक लगा चुके रहमानुल्लाह गुरबाज को बोल्‍ड किया था.

नीतीश दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं

इसके अलावा उन्‍होंने मोहम्‍मद नबी को पवेलियन भेजा था. जांघ में कुछ समस्या के कारण नीतीश दूसरे मैच में चयन के लिए उपलब्‍ध नहीं थे. नीतीश ने अब तक खेले 5 वनडे की 4 पारियों में 100 रन बनाए हैं और 2 विकेट लिए हैं. अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया. वह 14 वनडे में अब तक 26 विकेट चटका चुके हैं. साथ ही उन्‍होंने 7 पारियों में 124 रन भी बनाए हैं. राणा के नाम वनडे में 1 अर्धशतक भी है.

शिवम दुबे ने अब तक 4 वनडे मैच ही खेले

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अब तक 4 वनडे मैच ही खेले हैं. इस दौरान उन्‍होंने 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट चटकाया है. लिस्‍ट ए के 62 मुकाबलों में उनके नाम 1121 रन और 48 विकेट हैं.

भारत का इंग्‍लैंड दौरा

पहला टी20: 1 जुलाई

दूसरा टी20: 4 जुलाई

तीसरा टी20: 7 जुलाई

चौथा टी20: 9 जुलाई

पांचवां टी20: 11 जुलाई

वनडे का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जुलाई

दूसरा वनडे: 16 जुलाई

तीसरा वनडे: 19 जुलाई

इसे भी पढ़ें. Trump के फोटो बयान के बाद मेलोनी ने लिया बड़ा फैसला, इटली विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This