भगवान राम के अपमान पर बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे हजारों हिंदू, सरकार को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh protests: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का गुस्सा एक बार फिर सातवें आसमान पर है. दरअसल, गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी में एक जुलूस के दौरान भगवान राम की तस्वीर पर जूते फेंकने की शर्मनाक घटना के बाद पूरे देश में तनाव का माहौल है. इसके अलावा राधा-गोबिंद मंदिर में स्थापित भगवान राम की मूर्ति को भी तोड़ने की धमकियां दी गई हैं. जिसने जलती आग में घी का काम किया. ऐसे में ढाका समेत देश के कई हिस्सों में हजारों की संख्या में हिंदू सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

बता दें कि शुक्रवार रात से शुरू हुआ यह आक्रोश शनिवार को और ज्यादा भड़क गया. वहीं, रविवार को भी प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस गंभीर मामले में प्रशासन का रवैया बेहद सुस्त रहा है. इस दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने और दोषियों पर कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम रही है. साथ ही उन्होंने ये मांग की हैं कि  इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी सजा दी जाए.

हिंदू संगठनों ने संभाली कमान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ‘बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद’ ने किया. जिसे ‘बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद’ का भी पूरा समर्थन मिला. बता दें कि इन संगठनों के आह्वान पर पूरे देश में मानव श्रृंखला, रैलियां और विरोध मार्च निकाले गए. आंदोलन का मुख्य केंद्र राजधानी ढाका में नेशनल प्रेस क्लब के सामने का इलाका रहा. इस दौरान यहां हिंदू समुदाय के बड़े नेताओं ने मंच संभालते हुए इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे सीधे तौर पर अपनी धार्मिक भावनाओं पर हमला करार दिया.

हिंदू संगठनों के नेताओं ने मंच से कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों को जानबूझकर निशाना बनाने का एक चिंताजनक पैटर्न बनता जा रहा है. इस दौरान उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया और दोषियों पर तुरंत एक्शन नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा और उग्र देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

Latest News

तेज धमाकों से फिर दहल उठा गाजा, इजराइली हमलों में कैमरामैन और दो मासूम बच्चियों समेत 6 की मौत

Gaza: युद्धविराम के बावजूद शनिवार को गाजा के अलग-अलग इलाकों में हुए इजराइली हवाई हमलों में छह फलस्तीनी नागरिकों...

More Articles Like This