लखनऊ अग्निकांड: LDA वीसी को CM योगी ने किया तलब, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Fire Tragedy: बीते सोमवार को लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्रों की जान चली गई. इस घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया हैं. सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को आज शाम 5 बजे तलब किया है.

सीएम योगी ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है.

मालूम हो कि सोमवार को अलीगंज के एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग लग गई थी. फायरकर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. इस घटना में 15 मासूम छात्रों की जहां मौत हो गई थी, वहीं कई घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अवैध इमारत में कोचिंग के साथ-साथ एक पेट शॉप, क्लीनिक और एनिमेशन सेंटर भी संचालित हो रहा था.

इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दुकान में मौजूद कई बेजुबान पालतू जानवर भी जिंदा जल गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. एक्शन में आई एसआईटी की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है. इस मामले में दोषियों के खिलाफ एक्शन का क्रम जारी है.

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This