‘जो गलत होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट ने तोड़ी चुप्पी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bharat Tiwari Encounter Case: बीते दिनों भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच तेज हो गई है. इस मामले में अब तक कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है. इस मामले की पड़ताल मानवाधिकार आयोग भी कर रहा है. वहीं, अब राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का इस मामले पर बयान सामने आया है.

गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भोजपुर की घटना पर सरकार ने तुरंत न्यायिक जांच कमीशन का गठन किया, ताकि न्याय जल्दी मिस सके. उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत है तो उसपर कार्रवाई होगी.

सीएम ने एक दिन पहले साध ली थी चुप्पी

मालूम हो कि इससे पहले सम्राट चौधरी गुरुवार को जमुई पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से भरत तिवारी से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली थी. वह हाथ जोड़कर निकल गए थे. हालांकि, अब सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि जो भी गलत होगा उसपर कार्रवाई होगी.

मालूम हो कि सीएम सम्राट पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा भी मौजूद थे. भाजपा नेताओं ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

आपातकाल पर सीएम सम्राट का फेसबुक पोस्ट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने फेसबुक हैंडल पर आपातकाल को लेकर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व प्रहार किया गया था. सत्ता के अहंकार में देशवासियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया, हजारों लोकतंत्र सेनानियों को जेलों में बंद किया गया और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए.

उन्होंने आगे लिखा, आइए, हम सब मिलकर संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें.

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में मामले में 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, लिस्ट में चंपत राय का करीबी भी शामिल

Ram Mandir Donation:  अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. इस मामले में...

More Articles Like This