‘केतन के बाल नहीं थे, इसलिए नहीं करना चाहती थी शादी’, हत्या करने के लिए सीया ने बनाया चेतन से रिश्ता!

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ketan Agarwal Murder Case:  पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है. आए दिन इस हत्याकांड से जुड़े खुलासे सामने आ रहे. जिसे सुनकर हर कोई  हैरान है. केतन के हत्या के मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका बॉयफ्रैंड चेतन चौधरी फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस मामले को लेकर पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है. इसी बीच सिया ने एक बड़ा खुलासा किया है. उसने दावा किया है कि केतन के सिर पर बाल नहीं था. इसलिए उसने चेतन से रिश्ता बनाया और उसकी हत्या कराई.

केतन से शादी नहीं करना चाहती थी सिया

आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर जांच कर रही टीम भी हैरान हो गई है. आरोपी सिया का कहना है कि केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग लगाता था. यह बात उसे पसंद नहीं थी इसलिए वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी. इसके अलावा सिया ने दावा किया है कि यही वजह थी कि उसने चेतन के साथ रिश्ता बनाया और साजिश करके केतन की हत्या करवा दी. 

मर्डर सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस Ketan Agarwal Murder Case

इस हत्याकांड मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. सिया और चेतन 7 दिनों की पुलिस रिमांड में हैं. उनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस क्राइम सीन को भी रिक्रिएट करेगी.

नई-नई कहानियां सुना रही सिया

लोनावाला पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रही है. एक अधिकारी का कहना है कि सिया ने पुलिस को बताया कि उसने केतन से कहा था कि उसे उससे शादी नहीं करनी. उसने आगे दावा किया की केतन उससे कहता था कि अब बहुत देर हो गई है और बहुत आगे बढ़ चुका है सब अब कुछ नहीं हो सकता. 

सिया के पिता का बयान आया सामने

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इस मामले को लेकर कहा, “घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए.”

ये भी पढ़ें- ‘मैंने शादी से इनकार किया, लेकिन केतन कहता था अब बहुत देर हो गई है’, आरोपी सिया ने सुनाई नई कहानी

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This