जबलपुरः तेज गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली, शांत हो गई तीन लोगों की जिंदगी, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जबलपुरः मध्य प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की दोपहर जबलपुर जिले के बैहर थाना क्षेत्र में भीमोड़ी जलाशय के पास स्थित वन विभाग के वाच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल है, जनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम भीमोड़ी निवासी झामसिंह ताराम (30 वर्ष) मछली पकड़ने के लिए जलाशय गया था. वहीं बिरवा गांव के सतीश वल्के (15 वर्ष) और लक्की मेरावी (16 वर्ष) घूमने के लिए वहां पहुंचे थे. इसके अलावा अतरिया निवासी रायसिंह अर्मो और देवलाल टेकाम किसी कार्य से जलाशय क्षेत्र में आए थे, जबकि भीमोड़ी निवासी कचरी ताराम कपड़े धोने गई थीं.

बारिश से बचने के लिए वाच टावर के नीचे खड़े थे लोग

दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच क्षेत्र में अचानक गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास में बने वन विभाग के वाच टावर के नीचे खड़े हो गए. इसी बीच तेज गरज के साथ टावर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

बिजली की जद में आने से सतीश वल्के और लक्की मेरावी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बेहोश हो गए. सभी घायलों को तुरंत बैहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान झामसिंह ताराम ने भी दम तोड़ दिया. रायसिंह अर्मो, देवलाल टेकाम और कचरी ताराम का इलाज चल रहा है.

थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया

बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि भीमोड़ी जलाशय के समीप स्थित वन विभाग के वाच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

अब बिना बिजली मीठी होगा समंदर का खारा पानी, चीन ने विकसित की फोटोथर्मल मटीरियल तकनीक

Sea Water: चीनी वैज्ञानिकों ने सूरज की रोशनी से चलने वाली एक ऐसी तकनीक (फोटोथर्मल मटीरियल) विकसित की है,...

More Articles Like This