वेनेजुएला के बाद जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, तेज झटकों से हिली धरती, लोगों में फैली दहशत

Must Read

Earthquake in Japan: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के बाद जापान के होंशु के पूर्वी तट के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है. जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह भूकंप शनिवार को 2021 जीएमटी पर आया. भूकंप का केंद्र जमीन से 61.1 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.

भूकंप के बाद इलाके में अफरा-तफरी

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का उपरिकेंद्र 40.24 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया था. भूकंप के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं वेनेजुएला में गत बुधवार को आए विनाशकारी दो भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1430 हो गया है.

इस आपदा में 3,238 लोग घायल

शनिवार को जारी आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में 3,238 लोग घायल हुए हैं और 3,142 लोग विस्थापित हो गए हैं. मलबे के नीचे दबे जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है. कई इलाकों में राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटा रहे हैं. कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं.

फिलहाल ला गुआइरा राज्य न जाए

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल ला गुआइरा राज्य न जाए, क्योंकि वहां भूकंप के बाद बचाव अभियान चल रहा है. सरकारी टीवी पर प्रसारित संदेश में रोड्रिगेज ने कहा कि यह मलबे में दबे जिंदा लोगों को बचाने के लिए सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण समय है. लोगों के वहां पहुंचने से बचाव दलों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, इसलिए आम नागरिक फिलहाल ला गुआइरा जाने से बचें.

रास्ते खाली रखना जरूरी

उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस, सिविल प्रोटेक्शन, दमकल कर्मियों और बचाव टीमों को आपदा प्रभावित इलाकों तक तेजी से पहुंचने के लिए रास्ते खाली रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें. कोचिंग सेंटर के बाद एक बार फिर धधक उठा लखनऊ, कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग

Latest News

इजरायल में मिला 4 लाख साल पुराना गुफा, इसमें मौजूद औजारों को देख वैज्ञानिक भी हैरान

Human Evolution History: इजरायल में वैज्ञानिकों को खुदाई के दौरान एक ऐसी गुफा मिली, जिसने मानव इतिहास की कई पुरानी...

More Articles Like This