Pakistan: अफगानिस्तान ने बलूचिस्तान में ISIS के ठिकानों पर किए हमले, कई आतंकी घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर संघर्ष बढ़ता ही जा रही है. यह संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता जा रहा है. इसी बीच बुधवार को अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर ताजा हवाई हमले किए. जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ISIS के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है.

मालूम हो कि अफगानिस्तान की तरफ से ये हमला ऐसे समय में किया गया है, जब अभी हाल में ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के अंदर हवाई हमले किए थे. उस हमले में कम से कम 28 आम नागरिकों की जान चली गई थी.

अफगानिस्तान ने किया ये दावा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हमले बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सक्रिय आतंकी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट खुरासान’ (IS-K) के ठिकानों पर किए गए. अफगानिस्तान का कहना है कि इन ठिकानों से अफगानिस्तान के आम नागरिकों पर हमलों की साजिश रची जा रही थी. अफगानिस्तान ने दावा किया कि उनके हमले बेहद सटीक थे, जिसमें आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है और किसी मौत नहीं हुई है.

पाकिस्तान की चेतावनी

दूसरी तरफ, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसने सीमा पार से आए चार साधारण ड्रोनों को मार गिराया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आगे भी ऐसी कोई उकसावे वाली कार्रवाई हुई, तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This