दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चार खिलाड़ी बाहर, इस मैच में वापसी की राह काफी मुश्किल

Must Read

New Delhi: श्रीलंका क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज में दूसरे टेस्ट से पहले ही चार झटके लग गए हैं. उसके चार खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरू हो रहा है. पहले टेस्ट मैच में मात खा चुकी श्रीलंका की नजरें इस मैच में वापसी करने पर हैं. हालांकि अब उसके लिए राह काफी मुश्किल हो गई है. लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, रमेश मेंडिस और पाथुम निसंका चोट के कारण एंटिगा में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं.

पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा

बाहर हुए चार खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा थे. पाथुम निसंका ने पहला मैच खेला था और निशान मधुश्का के साथ पारी की शुरुआत की थी. श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक पहले मैच के बाद लगातार कलाई में दर्द के चलते उनको सर्जरी की सलाह दी गई थी. 30 जून को वह यूके के लिए रवाना भी हो गए जहां उनकी सर्जरी की जाएगी.

गेंदबाजी करते हुए मांसपेशियों में खिंचाव

लाहिरू कुमारा ने भी पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लिया था, लेकिन गेंदबाजी करते हुए उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और इसी कारण वह बाहर चले गए थे. इसी चोट के चलते वह दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. वहीं फर्नांडो और मेंडिस पहले मैच में नहीं खेले थे. अब ये दोनों दूसरे मैच से भी बाहर हो गए हैं. फर्नांडो को पीठ के दाहिने तरफ दर्द हुआ था. उन्हें ये दर्द वार्मअप मैचों के दौरान हुआ था.

अभी तक ठीक नहीं हुए

उस मैच में उन्होंने सिर्फ नौ ओवर ही गेंदबाजी की थी. वह अभी तक ठीक नहीं हुए हैं और इसी कारण दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे. रमेश मेंडिस ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच गॉल में फरवरी 2025 में खेला था. वह इस समय इंफेक्शन से जूझ रहे हैं जो उन्हें इसी दौरे पर आकर हुआ है. इसी के चलते वह इस मैच से भी बाहर हैं.

इसे भी पढ़ें. इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर नहीं लगाई रोक

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This