पाकिस्तान में कोस्ट गार्ड कैंप पर आत्मघाती हमला, 30 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के एक कैंप पर प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा आत्मघाती हमला किया है है. इस हमले में 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं. BLA ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके लड़ाकों ने ग्वादर के जीवानी क्षेत्र के पनवान इलाके में स्थित कैंप को निशाना बनाया.

मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान की सेना या सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. BLA के अनुसार, यह हमला उसके आत्मघाती दस्ते मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया. संगठन का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को कोस्ट गार्ड कैंप के अंदर पहुंचाकर विस्फोट कर दिया.

धमाके से कैंप का बड़ा हिस्सा तबाह

संगठन का दावा है कि इस शक्तिशाली धमाके से कैंप का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. BLA ने यह भी कहा कि विस्फोट के तुरंत बाद उसके फतेह स्क्वाड ने चारों ओर से कैंप पर हमला किया और बचे हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ की. संगठन का दावा है कि इस कार्रवाई में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. उसने यह भी कहा कि मलबे में दबे लोगों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

हमले से जुड़ा एक छोटा वीडियो भी जारी

संगठन के मीडिया विंग ने हमले से जुड़ा एक छोटा वीडियो भी जारी करने का दावा किया है. हालांकि, वीडियो और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी ओर, पाकिस्तान की सेना और सरकार ने अभी तक इस हमले, हताहतों की संख्या या BLA के दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है. ग्वादर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. यदि BLA के दावे सही साबित होते हैं, तो यह हाल के वर्षों में बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. पश्चिम एशिया संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा, पंचपदरा में बोले पीएम मोदी- राष्ट्रहित और राष्ट्र के नागरिकों का हित सर्वोपरि

Latest News

10 साल बाद पाकिस्तान की यात्रा करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति, जानिए क्या है रणनीति ऐजेंडा?

Maldives-Pakistan Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे. एक दशक...

More Articles Like This