चीन में आंधी-तूफान का कहरः आठ की मौत, मंडरा रहा सुपर टाइफून ‘बावी’ का भी खतरा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China Storms: चीन में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा गई. मध्य चीन के हुबेई प्रांत में आए भीषण आंधी-तूफान से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकारी मीडिया के अनुसार, इस आपदा में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लगभग 20 करोड़ की आबादी प्रभावित हो सकती है.

149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

सोमवार शाम को हुबेई प्रांत के हुआंगशी, हुआंगगांग, एझोउ और शियानिंग शहरों में महज चार घंटों के अंदर 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलीं. तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है.

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में हालात और बिगड़ सकते हैं. चीन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र गुआंग्शी, पूर्वी प्रांत जिआंगसू और शेडोंग जैसे इलाकों में 260 मिमी तक अत्यंत भारी बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने चीन के कुछ पूर्वोत्तर और दक्षिणी इलाकों में खतरनाक बवंडर आने की भी आशंका जताई है.

हुबेई और शेडोंग चीन के प्रमुख कृषि प्रधान प्रांत हैं. इस बे-मौसम और भारी बारिश की वजह से खेतों में खड़ी मक्का, मूंगफली और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की चिंता बढ़ गई है.

ताइवान और चीन की ओर बढ़ रहासुपर टाइफून बावी

मालूम हो कि चीन पर इस समय दोहरा संकट मंडरा रहा है. एक तरफ जहां देश के भीतर बाढ़ और तूफान का कहर है, वहीं दूसरी तरफ प्रशांत महासागर से उठ रहा खतरनाक ‘सुपर टाइफून बावी’ ताइवान और चीन की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिसे लेकर देश को हाई अलर्ट पर रखा गया है. ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है. इन चरम मौसमी घटनाओं की वजह से चीन को हर साल अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान हो रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This