इंडोनेशिया की संसद में बोले PM मोदी- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद के मार्ग पर चलता है’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi In Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री ने इशारों-इशारों में पड़ोसी चीन के विस्तारवादी रवैये पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद के मार्ग पर चलता है. इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है.

पीएम मोदी ने कहा…

पीएम मोदी ने कहा, “140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हुए और ‘लोकतंत्र की जननी’ के एक गौरवान्वित नागरिक के रूप में मैं सभी भारतीयों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं.” उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की जनता ने जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, उसे वह कभी नहीं भूलेंगे. पीएम मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों को दोनों देशों की साझी ताकत बताया.

राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट की सभी सीमाओं से परे

पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह, राष्ट्रपति प्रबोवो ने कॉपीराइट के बारे में बात की. कोई भी इस प्यार, इस लगाव, इस दोस्ती या आपसी सम्मान की भावना पर कॉपीराइट नहीं रख सकता. राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ मेरी दोस्ती कॉपीराइट की सभी सीमाओं से परे है.

उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान मिलने का भी मौका मिला. मैं अनगिनत भारतीयों के प्रति इंडोनेशिया के लोगों के प्यार को विनम्र और आभारी दिल से स्वीकार करता हूं.’

इतिहास के अहम मोड़ पर साख खड़े है भारत और इंडोनेशिया: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज भारत और इंडोनेशिया इतिहास के एक अहम मोड़ पर एक साथ खड़े हैं. इस सदी का पहला चौथाई हिस्सा बीत चुका है और आने वाले पच्चीस साल हमारे दोनों देशों के लिए बहुत जरूरी हैं. आज, इंडोनेशिया की महान धरती पर आपके सामने खड़ा होकर, मैं अपने साथ हमारे साझा विकास का पक्का इरादा लेकर आया हूं. मैं इस इरादे के साथ आया हूं कि भारत और इंडोनेशिया, मिलकर पूरी इंसानियत की सेवा करेंगे.

Latest News

मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के नाम पर करने की मांग, डॉ. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला...

Patna: पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर महामहिम...

More Articles Like This