‘इंसान से ज्यादा स्कैमिंग से करते हैं प्यार’, Apple-OpenAI विवाद में एलन मस्क ने भी ली मजे, सैम ऑल्टमैन पर कसा तंज

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Apple-OpenAI: OpenAI पर iPhone बनाने वाली कंपनी ऐपल के उनके ट्रेड सीक्रेट्स चुराने का आरोप लगाया है. वहीं, अब एक्स के मालिक एलन मस्क ने भी OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पर तीखा हमला किया है. जब ऐपल ने ओपनएआई पर उनके सीक्रेट आइडिया और तकनीक चुराने का केस किया, तो एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर मजे लिए.

मस्क ने OpenAI के मालिक सैम ऑल्टमैन का मजाक उड़ाया और उन्हें धोखाधड़ी (स्कैमिंग) करने में उस्ताद कह दिया. दरअसल, ऑल्टमैन ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि OpenAI में उनकी कोई इक्विटी नहीं है और वह यह सब प्यार के लिए कर रहे हैं, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने लिखा कि यह से उनका मतलब ‘स्कैमिंग’ यानी धोखाधड़ी है.

ऑल्टमैन के इस पोस्ट का उड़ाया मजाक

दरअसल, ऑल्टमैन से सवाल किया गया था कि क्या आप बहुत पैसा कमाते हैं? ऐसे में उन्होंने जवाब दिया था नहीं. उन्होंने कहा कि उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस के लिए काफी पैसे मिलते हैं. OpenAI में मेरी कोई इक्विटी नहीं है. वो यह इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें ये करना पसंद है. इस पोस्ट का जवाब में मस्क ने कहा कि ऑल्टमैन शायद दुनिया के किसी भी इंसान से ज्यादा स्कैमिंग से प्यार करते हैं. OpenAI के CEO स्कैमिंग को एक नए लेवल पर ले जाते हैं.

यहां तक कि जब एक्स के एक जाने-माने यूजर DogeDesigner ने लोगों को याद दिलाया कि मस्क ने लंबे समय से दुनिया को स्कैम ऑल्टमैन के बारे में चेतावनी दी थी. उन्होंने मस्क का एक पुराना ट्वीट शेयर किया, जिसमें बस स्कैम ऑल्टमैन स्कैम करने में बहुत माहिर हैं लिखा था.

ऐपल ने क्यों किया मुकदमा?

बता दें कि Apple ने OpenAI पर मुकदमा दायर किया है. इस दौरान OpenAI पर कॉर्पोरेट जासूसी का एक अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है. iPhone बनाने वाली कंपनी के अनुसार, OpenAI ने Apple के इंजीनियरों को सीधे टारगेट करके, उन्हें अपनी कंपनी में लाकर और उनसे कंपनी के बेहद गोपनीय राज हासिल करके अपना नया कंज्यूमर हार्डवेयर डिवीजन खड़ा किया है.

ऐपल ने आरोप लगाया है कि स्टार्टअप ने इंडस्ट्रियल सीक्रेट हासिल करने के लिए अपनी भर्ती प्रक्रिया का इस्तेमाल किया. OpenAI ने नौकरी के लिए आए उम्मीदवारों को Apple के फिजिकल ब्लूप्रिंट और अभी तक जारी ना किए गए प्रोटोटाइप सीधे अपने जॉब इंटरव्यू में लाने के लिए प्रोत्साहित किया. इसके अलावा, यह भीआरोप लगाया गया है कि OpenAI ने चोरी किए गए प्रोप्राइटरी डेटा का इस्तेमाल करके Apple के अपने मैन्युफैक्चरिंग सप्लायर्स से संपर्क किया.

हालांकि, OpenAI का इस बारे में कहना है कि उन्हें दूसरी कंपनियों के बिजनेस से जुड़े सीक्रेट्स कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका ध्यान ऐसी नई टेक्नोलॉजी बनाने पर है, जो हर जगह लोगों को सशक्त बनाए.

 

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This