तूफान बावी की चीन में एंट्रीः इमरजेंसी जैसे हालात, 20 लाख लोगों को छोड़ने पड़े घर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Bavi: शक्तिशाली तूफान बावी (Typhoon Bavi) ने जापान और ताइवान में भारी तबाही मचाने के बाद शनिवार रात चीन के पूर्वी तट पर दस्तक दे दी. झेजियांग प्रांत के युहुआन शहर से टकराने वाले इस तूफान को देखते हुए चीन ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया और करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

हालात को देखते हुए कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उड़ानें और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.  चीन के मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान शनिवार रात 11:20 बजे झेजियांग प्रांत के तट से टकराया. उस समय इसके केंद्र के पास हवा की अधिकतम रफ्तार 40 मीटर प्रति सेकंड (करीब 144 किमी प्रति घंटा) थी.

हालांकि, तूफान अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से कई प्रांतों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और बाढ़ का खतरा बना हुआ है. सरकारी मीडिया के अनुसार, झेजियांग प्रांत से 17 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इसके अलावा फुजियान और बीजिंग से एक-एक लाख से ज्यादा लोगों को निकाला गया, जबकि शंघाई में भी करीब 34 हजार लोगों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया.

तूफान के असर को देखते हुए चाइना सदर्न एयरलाइंस और स्प्रिंग एयरलाइंस ने शंघाई से आने-जाने वाली करीब 60 उड़ानें रद्द कर दी हैं. कई तटीय इलाकों में फेरी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं और राहत एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं.

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश को लेकर अपनी चेतावनी प्रणाली का सबसे ऊंचा रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने झेजियांग, फुजियान, जियांगशी, अनहुई, बीजिंग और हेबेई के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है. इससे पहले बावी जापान के साकिशिमा द्वीप समूह और उत्तरी ताइवान से होकर गुजरा था. जापान और ताइवान में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ताइवान में 113 लोग घायल हुए हैं. वहीं फिलीपींस में तूफान से जुड़े भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 17 लोगों की जान चली गई.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This