वियतनाम नाव हादसाः स्पीडबोट का कैप्टन अरेस्ट, समुद्री सुरक्षा नियमों का किया उल्लंघन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vietnam Boat Accident: बीते शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास दर्दनाक स्पीडबोट हादसे हादसा हुआ था. इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी. इस हादसे में बचाए गए 16 भारतीय पर्यटक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वदेश लौट रहे हैं.

ऐसे में इस मामले में कार्रवाई करते हुए वियतनाम पुलिस ने रविवार को स्पीडबोट के 57 वर्षीय कैप्टन को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस का कहना है कि कैप्टन ने समुद्री सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ.

खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जब यह हादसा हुआ, तब समुद्र में ऊंची और तेज लहरें उठ रही थीं, हालांकि बारिश नहीं हो रही थी. इलाके में अन्य नावें भी चल रही थीं, लेकिन लहरों के थपेड़ों के कारण यह स्पीडबोट खुद को संभाल नहीं पाई और पलट गई.

वहीं घटना को देखने वाले एक स्थानीय व्यक्ति हा वान लोक ने बताया कि उन्होंने पलटी हुई नाव के निचले हिस्से को पकड़े हुए करीब एक दर्जन लोगों को देखा. वहीं, कई लोग बिना लाइफ जैकेट के समुद्र की लहरों में बह रहे थे.

मालूम हो कि हनोई में भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 भारतीय पर्यटकों के शवों को ‘हो ची मिन्ह सिटी’ ले जाया गया है, जहां से उन्हें भारत वापस भेजा जाएगा.

दूतावास के अनुसार, बचाए गए 17 भारतीय पर्यटकों में से 16 लोग भारत वापस लौट रहे हैं. वहीं, एक पर्यटक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका फू कुओक के एक अस्पताल में उपचार जारी है.

Latest News

एक्सपायर्ड मैगी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, विशाल मेगा मार्ट पर लगा लाखों का जुर्माना, मुआवजा का भी आदेश

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में एक्सपायर्ड मैगी खाने की वजह से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद...

More Articles Like This