बलूचिस्तान में आंतकियों ने आर्मी बस को बम से उड़ाया, 45 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मस्तंग जिले में पाकिस्तान सेना के एक सैन्य काफिले पर बड़ा हमला किया, जिसमें 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है. कई अन्य घायल हो गए. हालांकि पाकिस्तान सेना ने हमले की पुष्टि तो की है, लेकिन हताहतों की संख्या का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है. सुरक्षा एजेंसियां इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं और पूरे मामले की जांच जारी है.

बस को विस्फोट से निशाना बनाया

BLA के अनुसार हमला गुरुवार को क्वेटा-कराची हाईवे पर खदकुचा इलाके के पास हुआ. संगठन का दावा है कि पहले सैनिकों को ले जा रही बस को विस्फोट से निशाना बनाया गया. इसके बाद काफिले की सुरक्षा में तैनात जवानों और घटनास्थल पर पहुंची अतिरिक्त सैन्य टुकड़ी पर भी हमला किया गया. संगठन ने इस ऑपरेशन को अपने ‘फतह स्क्वाड’ की सुनियोजित कार्रवाई बताया और कहा कि पाक सरकार के लिए ये तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो अभी बाकि है.

काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़

शुरुआती विस्फोट के बाद इलाके में काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ चली. यदि संगठन का दावा सही साबित होता है, तो यह हाल के वर्षों में बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जाएगा. BLA का आरोप है कि पाकिस्तान सेना कई बार सैनिकों को सामान्य यात्री बसों में ले जाती है, जिनमें बम या भारी गोलीबारी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते. ऐसे में सड़क किनारे लगाए गए विस्फोटकों या घात लगाकर किए गए हमलों में भारी नुकसान होने की आशंका रहती है.

सुरक्षा एजेंसियों को सीमित सहयोग

रिपोर्टों के मुताबिक बलूचिस्तान में स्थानीय स्तर पर पाकिस्तान सेना को पर्याप्त खुफिया जानकारी नहीं मिल पाती. वर्षों से जारी सैन्य अभियानों और स्थानीय लोगों की नाराजगी के कारण सुरक्षा एजेंसियों को सीमित सहयोग मिलता है, जबकि उग्रवादी संगठनों को स्थानीय नेटवर्क से सेना की गतिविधियों की पहले ही जानकारी मिल जाती है. पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ISPR ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन अब तक मारे गए या घायल सैनिकों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है.

इसे भी पढ़ें. जंतर-मंतर से हटाए गए सोनम वांगचुक, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, मंच पर हुए भावुक

Latest News

रूस दौरे पर उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री, सर्गेई लावरोव के साथ इन मुद्दों पर करेंगी चर्चा

Russia-North Korea Relations: उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन हुई रूस के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वह...

More Articles Like This