डेनमार्क की महिला ने पहली बार किया भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर, बोलीं- ‘जिंदगी भर याद रहेगा ये एक्सपीरियंस’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emma Holm: डेनमार्क की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म (Emma Holm) बीते कई सप्ताह से भारत की प्रसिद्ध जगहों को एक्सप्लोर कर रही हैं और फिर इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी पहली इंडियन स्लीपर ट्रेन जर्नी के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक 1.5 मिलियन (15 लाख) से ज्यादा लोग देख चुके है. इस वीडियो में उन्होंने टिकट वेटिंग लिस्ट से लेकर भीड़-भाड़ वाली सीटों, कोच में चाय बेचने आने वालों तक का जिक्र किया है, जिनकी वजह से ये सफर जिंदगी भर याद रहने की बात वे कह रही हैं.

1 कन्फर्म टिकट पर 3 लोगों ने की यात्रा

एम्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘भारत में विदेशी होने के नाते ट्रेन का टिकट खरीदना ही अपने आप में एक अनोखा अनुभव है. जब आप आखिरकार टिकट बुक करना सीख जाते हैं और सोचते हैं, हां! हमारे पास ट्रेन का टिकट है, तो जरा फिर से सोचिए. क्योकि हो सकता है कि आप असल में वेटिंग लिस्ट में हों. कभी-कभी तो बहुत लंबी वेटिंग लिस्ट में. हमने तीन लोगों के ग्रुप में टिकट बुक किए थे, और अच्छी बात यह थी कि अगर ग्रुप में कम से कम एक व्यक्ति का टिकट कन्फर्म हो, तो बाकी लोग भी ट्रेन में चढ़कर साथ यात्रा कर सकते हैं. हमारे साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ. एक टिकट कन्फर्म हो गया था, तो हम ट्रेन में सवार हो गए.’

रात में मिली बर्थ

उन्होंने आगे बताया कि ‘शुरुआती कुछ घंटों तक, हम तीनों को किसी तरह एक सीट पर बैठना पड़ा. रात भर की यात्रा के लिए यह कोई बहुत आरामदायक शुरुआत नहीं थी, खासकर तब जब आपको पता हो कि आगे एक लंबी यात्रा करनी है. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आखिर में सब ठीक हो गया. जब सोने का समय हुआ, तो हमें दो और बर्थ मिल गईं, ऐसे में हम आराम से पैर फैलाकर सो सकते थे.’

‘इस अनुभव को हम कभी भी नहीं भूलेंगे’

अपनी पोस्ट की आखिर में एम्मा बताया कि ट्रेन अलग-अलग कल्चर के लोगों से भरी हुई थी, जो ट्रेन में कई वैरायटी का खाना खा रहे थे, जिसकी स्मैल पूरी ट्रेन में फैल गई थी. खास तौर पर कोच में चाय बेचने वालों का आना और भीड़-भीड़ का उन्होंने जिक्र किया. लेकिन किसी न किसी तरह, सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा. एम्मा के मुताबिक, यह निश्चित रूप से एक ऐसा अनुभव है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे.

इस वक्त कहां घूम रही हैं एम्मा होल्म?

बता दें कि इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, एम्मा होल्म ने अपने सफर की शुरुआत मुंबई से की थी. इसके बाद वे अपने साथियों के साथ दिल्ली घूमीं. फिर बाइक से हिमालय की तरह निकल गईं. वहां उन्होंने अपनी पीठ पर एक टैटू भी बनवाया जिसमें एक टाइगर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद वे बाइक से ही नेपाल गईं. उनका ये सफर इतना यादगार हो गया कि उन्होंने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं. फिलहाल वे राजस्थान में हैं, और वहां के रणथंभौर नेशनल पार्क में घूम चुके हैं.

 

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This