Earthquake in Egypt: भूकंप के झटकों से कांपी मिस्र की धरती, लोग गहरी नींद से जगे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake in Egypt: सोमवार को तड़के भूकंप के झटकों से मिस्र की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही लोग गहरी नींद से जग गए. भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए. नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी एंड जियोफिजिक्स के मुताबिक, प्रसिद्ध पर्यटन शहर शर्म अल-शेख के उत्तर-पूर्व में 5.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

वहीं, संस्थान के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:00 बजे (0000 GMT) 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र 30.19 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 32.61 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. संस्थान ने कहा कि उसे ऐसी खबरें मिली हैं कि स्थानीय लोगों ने झटके महसूस किए, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. मिस्र की राजधानी काहिरा में भी शिन्हुआ के संवाददाताओं ने साफ तौर पर झटके महसूस किए.

इस भूकंप के बाद मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री खालिद अब्देल-गफ्फार ने देश की स्वास्थ्य आपातकालीन योजना को तुरंत लागू करने और मंत्रालय के केंद्रीय संकट और आपातकालीन संचालन कक्ष की बैठक बुलाने का आदेश दिया. मंत्रालय ने देश भर के अस्पतालों के आपातकालीन और क्रिटिकल-केयर विभागों में अलर्ट का स्तर उच्चतम कर दिया और एम्बुलेंस तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी की पुष्टि की.

मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर है और भूकंप से जुड़ी किसी भी चोट की खबर नहीं मिली है. इस बीच मिस्र के रेड क्रिसेंट ने उन शहरों में आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दीं, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Latest News

नेपाल में राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद गंडकी प्रांत ने दी गांजे को कानूनी मंजूरी, जानें क्यों लिया गया फैसला?

Kathmandu: नेपाल में एक अजीबोगरीब फैसला सामने आया है. राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लागू होने के बावजूद देश की...

More Articles Like This