जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों से कहा किसी के साथ नहीं होना चाहिए अन्याय

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi Janata Darshan: सावन के पहले सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान व मानसून सत्र के शासकीय दायित्वों के बीच भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा को सर्वोपरि रखा. उन्होंने सोमवार की सुबह की शुरुआत ‘जनता दर्शन’ से की. प्रदेश के कई जनपदों से आए सभी लोगों से उन्होंने एक-एक कर मुलाकात की. फरियादियों का प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए. पुलिस से जुड़े मामलों पर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर कार्रवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी.

जनता दर्शन में पुलिस से जुड़ीं कई शिकायतें मिलीं, जिस पर सीएम योगी काफी सख्त नजर आए. उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी. आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और मुकदमे में दबाव जैसी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने शासन स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जनपदों में ऐसे मामले अधिक आ रहे हैं, वहां के पुलिस कप्तान की जवाबदेही तय की जाए.

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी समस्या का शीघ्रता से निराकरण किया जाए. उन्होंने ने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए पहले परस्पर संवाद और फिर विधिक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया.

Latest News

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा फैसलाः गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में बड़ा फैसला लिया गया है. 4 अगस्त से 12 अगस्त तक नर्सरी...

More Articles Like This