असम: CRPF अधिकारी ने गोली मारकर की दो साथियों की हत्या, खुद को भी किया शूट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Shooting: असम से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सीआरपीएफ अधिकारी ने गोली मारकर अपने दो साथियों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य को घायल कर दिया. घटना के बाद अधिकारी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दहशत फैलाने वाली यह घटना नागांव जिले में हुई.

नागांव के कटिमारी स्थित 34 बटालियन कैंप में हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना नागांव के कटिमारी स्थित 34 बटालियन कैंप में हुई. नागांव की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस परिमिता सरकार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ड्यूटी पर तैनात ASI/GD बल्लानी प्रेमाबारम ने अपने साथियों पर गोली चला दी.

घटना में इन लोगों की हुई मौत

उन्होंने बताया कि इसके बाद अधिकारी ने खुद को भी गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अधिकारी के गोली चलाने से दो जवानों HV/GD विष्णु प्रसाद बघेल और SI/GD रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

गोविंद श्रीपुल को तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. CRPF और पुलिस के सीनियर अफसर कैंप पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

श्रीलंका में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लोगों की मौत, सैंकड़ों घर दबे, स्कूल भी बंद

Colombo: श्रीलंका के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में सात...

More Articles Like This