प्रयागराज: मकान में मृत मिले मूकबधिर दंपती सहित तीन लोग, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prayagraj Crime: यूपी के प्रयागराज से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराए के मकान में तीन लोग मृत मिले. मृतकों में पति-पत्नी सहित दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों मूकबधिर थे और उसी मकान में रहते थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही शाहगंज और खुल्दाबाद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पुरुष के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं. हालांकि, दोनों महिलाओं के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी विवाद या लड़ाई-झगड़े के बाद हुई है.

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया

मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि गुप्ता ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से घटना की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्य महत्वपूर्ण होंगे. इन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा.

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This