पाकिस्तान ने ईरानी विदेश मंत्री को दिया इस्लामाबाद आने का न्यौता, क्या अमेरिका से भी होगी बातचीत?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Middle East Conflict: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है, यह ईरान के लिए आखिरी मौका है. इस बार यदि समझौता नहीं हुआ तो दोनों देशों के बीच पिछले पांच महीनों से जारी तनाव और संघर्ष और बढ़ सकता है. हालांकि ईरान ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया है. उसका कहना है कि तेरहान की अमेरिका से कोई सीधी बातचीत नहीं हो रही है. वह फिलहाल ओमान के साथ होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहा है.

वहीं, गाजा को लेकर भी तनाव बना हुआ है. ऐसे में ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस का कहना है कि यदि इजरायल गाजा से अपनी सेना हटाए, तो उससे पहले हमास को पूरी तरह हथियार छोड़ने होंगे. यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल की ओर से इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया गया है.

पाकिस्तान ने ईरानी विदेश मंत्री को दिया न्यौता

इसी बीच, पाकिस्तान ने ईरान के शीर्ष नेताओं को इस्लामाबाद आने का न्योता दिया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पाकिस्तान, ईरान और अमेरिका के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से शुरू कराने की कोशिश कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने सोमवार देर रात फोन पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से बात की और उन्हें जितनी जल्दी संभव हो इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया. इसके अलावा, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने भी ईरान के वरिष्ठ नेता और मुख्य वार्ताकार बाघेर गालिबाफ को इस सप्ताह पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया है. फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने इन निमंत्रणों का क्या जवाब दिया है और दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात कब हो सकती है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This