Imphal: मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (इसाक-मुइवा) के दो संदिग्ध सदस्यों को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि एनएससीएन (आईएम) के दोनों संदिग्ध सदस्यों को मंगलवार को कैमाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर स्थित सिबिलोंग से पकड़ा गया. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भालोक गांव निवासी गैसुआकलुंग नगाओमेई (45) और सिबिलोंग पार्ट-दो निवासी जॉब गंगमेई (29) के रूप में हुई है.
विशेष अभियान के तहत पकडे गए ये आरोपी
दोनों तामेंगलोंग जिले के रहने वाले हैं. विशेष अभियान के तहत ये आरोपी पकडे गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके पास से एक कारतूस, 22,000 रुपये नकद और चार्जर सहित दो संचार उपकरण बरामद किए. सुरक्षा बलों ने एक अन्य अभियान में बिष्णुपुर जिले में लोकतक झील के पास सेंद्रा पहाड़ी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए.
मैगजीन सहित 0.32 बोर की एक पिस्तौल आदि बरामद
पुलिस ने बताया कि बरामद वस्तुओं में मैगजीन सहित 0.32 बोर की एक पिस्तौल, एक सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) बंदूक, 0.22 बोर की एक बोल्ट-एक्शन राइफल, मैगजीन सहित एक जेफरसन राइफल, मैगजीन सहित स्थानीय रूप से निर्मित नौ कार्बाइन, मैगजीन सहित स्थानीय रूप से निर्मित दो एमपी-5 हथियार और छह पैकेट में रखे आईईडी शामिल हैं.
क समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
ये गिरफ्तारियां मणिपुर सरकार और पेट्रोलियम उत्पाद ट्रांसपोर्टरों, खुदरा डीलरों, एलपीजी वितरकों और ड्राइवर संघों के कंसोर्टियम की कोर कमेटी द्वारा एनएच-37 पर काफिले की आवाजाही को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद हुई हैं. समझौते में एक समन्वय समिति के गठन का प्रावधान है, जो एक महीने के भीतर मौजूदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को संशोधित करेगी.
नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
काफिले के संचालन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेगी. मौजूदा एसओपी का कड़ाई से पालन करवाएगी और राजमार्ग पर जबरन वसूली पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाएगी. यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 1 अगस्त को मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई बैठक में लिया गया.
इसे भी पढ़ें. LPG Price Today 5 August 2026: गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जरूर पढ़ें, जानिए आपके शहर में आज क्या है 14Kg और 19Kg…

