Dubai Explosion: दुबई में कार शोरूम में विस्फोट, भारतीय युवक की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dubai Explosion: दुबई में एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फट गया. इस हादसे में केरल के रहने वाले एक प्रवासी भारतीय दर्दनाक की मौत हो गई. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है. ‘गल्फ न्यूज’ की खबर के मुताबिक, केरल के कोल्लम जिले के 27 वर्षीय शिजिन पॉल की सोमवार को शेख जायद रोड स्थित एक कार शोरूम में हुए विस्फोट में मौत हो गई.

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब खाड़ी देशों में भारतीय कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है. भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2023 से 2025 के बीच विदेशों में कार्यस्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं में 800 से अधिक भारतीय नागरिकों की मौत हुई, जिनमें लगभग 55 प्रतिशत मौतें खाड़ी देशों में हुईं.

दुबई मीडिया कार्यालय के मुताबिक, सोमवार को हुए इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को शिजिन पॉल की मौत की पुष्टि की और कहा कि वह उनके पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए परिजनों तथा स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस कार शोरूम में विस्फोट हुआ, वहां पॉल सोशल मीडिया प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This