सलमान खान और उनकी बहन अलविरा को कोर्ट का समन, 5 अक्टूबर को पेश होने का आदेश, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Being Human Jewellery Case: चंडीगढ़ की एक जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलविरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड कंटेंट ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टरों को समन जारी किया है. यह मामला ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वैलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी के आरोपों का है. अदालत ने सभी आरोपियों को 5 अक्टूबर को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है.

चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उन्हें बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाकर मनीमाजरा में ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वैलरी शोरूम खोलने के लिए तैयार किया गया. इसके लिए उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये का निवेश किया. शिकायत के अनुसार, गुप्ता ने कंपनी के साथ एग्रीमेंट करने के बाद शोरूम तैयार करने में ही करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए. उनका कहना है कि उन्होंने समझौते की सभी शर्तों का पालन किया, लेकिन कंपनी ने वादा किया गया बिजनेस सपोर्ट नहीं दिया.

गुप्ता का आरोप है कि फरवरी 2020 से ज्वैलरी सप्लाई करने वाला स्टोर बंद हो गया, जिससे सामान की आपूर्ति रुक गई और कारोबार को भारी नुकसान हुआ. उनका कहना है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने गलत जानकारी देकर उन्हें निवेश करने के लिए प्रेरित किया. वहीं, कंपनी पहले ही इन आरोपों से इनकार कर चुकी है. कंपनी का कहना है कि 2018 के एग्रीमेंट में सलमान खान की कोई सीधी भूमिका नहीं थी. कंपनी के मुताबिक, ‘बीइंग ह्यूमन’ ब्रांड का लाइसेंस मिला था, जबकि ज्वैलरी के संचालन, मार्केटिंग और बिक्री की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की थी. अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी.

Latest News

Surya Jal Samagri: सूर्य को अर्घ्य देते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए रविवार और रोजाना के जल में क्या है अंतर

Surya Jal Samagri: नवग्रह में भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का...

More Articles Like This