जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी

Must Read

New Delhi: हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है. डिफेंडर अनमोल एक्का को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में खेला जाएगा. टीम को नया जोश देने के लिए नवनियुक्त कोच फ्रेडरिक सोयेज़ बेंगलुरु में SAI सेंटर में कड़ी ट्रेनिंग करवा रहे हैं.

बेल्जियम का दौरा भी किया

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले तैयारी के तौर पर हाल ही में बेल्जियम का दौरा भी किया था. वहां मिली अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर को कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया. कोच फ्रेडरिक सोयेज़ ने टीम को बेहद संतुलित बताया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है. चयन लगातार अच्छे प्रदर्शन, पॉजिटिव रवैये और दबाव में रणनीति पर अमल करने की काबिलियत के आधार पर हुआ है.

एशिया कप में कड़ी चुनौती

सोयेज़ ने आगे कहा कि एशिया कप में कड़ी चुनौती मिलेगी. हमारा फोकस अनुशासित और आक्रामक हॉकी खेलने पर होगा. हम अपनी प्लानिंग को मैदान पर बखूबी लागू करने की कोशिश करेंगे. टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है. गोलपोस्ट की जिम्मेदारी विवेक लाकड़ा और कुणाल तेवतिया पर होगी. डिफेंस की अगुवाई कप्तान अनमोल एक्का करेंगे.

गोल दागने की जिम्मेदारी

उनके साथ रोहित कुल्लू, चिराग, रविंदर, आशु मौर्य, संजीत टिर्की और सुखविंदर भी डिफेंस लाइन में होंगे. मिडफील्ड में अड्रोहित एक्का, हरपाल, जीतपाल और मनमीत सिंह राय टीम की रीढ़ बनेंगे. वहीं फॉरवर्ड लाइन में अजीत यादव, प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, आर्यन जेस और लोवेनूर सिंह गोल दागने की जिम्मेदारी संभालेंगे. हॉकी इंडिया ने अर्जुन संतोष हरगुडे और रितिक लाकड़ा को दो वैकल्पिक खिलाड़ियों के रूप में भी नामित किया है. जरूरत पड़ने पर ये दोनों टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. फेमस इंफ्लुएंसर सिडनी टोले की मौत, महज, 20 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दुर्लभ कैंसर ने ली जान

Latest News

26 को UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वैश्विक सहयोग और चुनौतियों पर रहेगा फोकस

New Delhi: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क...

More Articles Like This