Kawad Yatra 2026: CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का किया अभिनंदन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kawad Yatra 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे. कांवड़ यात्रा के बीच होने वाले मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं. सीएम योगी करीब 30 मिनट मेरठ में रहे. इस दौरान उन्होंने दुल्हैडा चुंगी पहुंचकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की. इसके बाद उन्हें संबोधित भी किया.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 12:22 बजे मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर लैंड हुआ. इसके बाद मुख्यमंत्री कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए.

शोभित विश्वविद्यालय से कार से पहुंचे दुल्हैडा चुंगी पहुंचे सीएम

सीएम योगी दुल्हैडा चुंगी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. कार्यक्रम स्थल दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास निर्धारित किया गया. सीएम यहां करीब 30 मिनट रहे. इस दौरान वह कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की.

शिवभक्तों को संबोधित करते हुए कहा सीएम योगी ने कहा…

इस अवसर पर सीएम योगी ने शिवभक्तों को संबोधित करते हुए कहा, “पूरी श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ इस पावन कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आए सभी कांवड़ यात्रियों का मैं प्रदेश सरकार की तरफ से स्वागत और अभिनंदन करता हूं. उनकी सुरक्षा और उनके स्वागत के लिए हम सभी पूरी तत्परता के साथ तैयार हैं.”

पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री कार से वापस शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए रवाना हो गए, जहां से उनका हेलिकॉप्टर राजकीय हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ.

कांवड़ यात्रा पर लगातार रखी जा रही है निगरानी

कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सीएम योगी के दौरे के दौरान भी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रही.

Latest News

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव में ड्रोन से हमला, एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, मकान भी ध्वस्त

Moscow: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्र में हमले किए. इन हमलों में...

More Articles Like This