पंजाब में हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने चार कांवड़ियों को रौंदा, तीन की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहगढ़ साहिब: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है. यहां सरहिंद जी.टी. रोड पर दादा मोटर के पास बीती देर रात एक वाहन ने चार कांवड़ियों को रौंद दिया. इस हादसे में जहां तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, वहीं चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, कांवड़िए गंगोत्री (उत्तराखंड) से पवित्र जल लेकर कोटकपूरा शहर लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 2:15 बजे ये हादसा हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान महेंद्र पाल, दीपक और जगदीश मित्तल के रूप में हुई है, जो जिला फरीदकोट के रहने वाले थे.

वहीं हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जगसीर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे 6 कांवड़िए पवित्र जल लेकर सरहिंद जी.टी. रोड से गुजर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार एक गाड़ी ने आगे चल रहे चार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी की तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस संबंध में थाना सरहिंद के सहायक थानेदार तिलक राज ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच करते हुए वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This