अज्ञात हमलावरों ने असम-अरुणाचल सीमा पर की गोलीबारी, आठ ग्रामीण घायल, सात गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firing On The Assam-Arunachal Border: असम से बड़ी खबर सामने आई है. यहां असम-अरुणाचल सीमा पर स्थित धेमाजी जिले के मिंगमांग बदती इंटर-स्टेट बॉर्डर पर अरुणाचल प्रदेश के अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में 8 असमी गांव वाले घायल हो गए. घायलों में सात लोगों की हालत नाजुक बताई गई है. इस घटनाक्रम से दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच नया तनाव पैदा हो गया. यह पूरा घटनाक्रम बॉर्डर इलाके में अतिक्रमण को लेकर हुआ.

एक सीनियर अधिकारी ने बताया

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह असम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर मिंगमांग बस्ती में हुई. उन्होंने कहा कि यह अरुणाचल प्रदेश के लोगों द्वारा असम में जमीन पर कथित कब्जे को लेकर हुए विवाद का नतीजा था. बाद में यह टकराव बढ़कर फायरिंग में बदल गया.

असम के लोगों को बनाया निशाना

अधिकारी ने बताया कि बॉर्डर पार से आए बदमाशों ने असम के लोगों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की. घायलों की पहचान दुर्गेश्वर पातिर, रोहित डोले, नागराज डोले, बिगेश्वर पातिर, पामे पेगु, संजय तयुंग, उत्पल डोले और जान डोले के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को गोगामुख रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बाद में उनमें से सात को गंभीर हालत में धेमाजी सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लिया संज्ञान

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिव बातचीत कर रहे हैं और पुलिस महानिदेशक भी तनाव कम करने के लिए कोऑर्डिनेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि असम पुलिस की मदद मौके पर पहुंच गई है. हमें स्थिति को शांत करने की जरूरत है. साथ ही, मैंने असम पुलिस को निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में असम को अपनी एक इंच भी जमीन नहीं गंवानी चाहिए.

टकराव की वजह बना सीमा विवाद

यह नया टकराव असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच दशकों से चली आ रही सीमा की असहमति के बैकग्राउंड में हुआ है. दोनों राज्य बातचीत और सीमांकन के जरिए विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन बॉर्डर के कई इलाके अभी भी सेंसिटिव बने हुए हैं. इस घटना के बाद बॉर्डर एरिया में सिक्योरिटी को और मजबूत कर दिया गया है.

Latest News

Career Tips: आसमान के बुलंदियों को छूने की है ख्‍वाहिश, तो इन बातों पर करें गौर

Career Tips: अपने जीवन में सभी लोग कामयाब होना चाहते है, लेकिन कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता है,...

More Articles Like This