LPG Rate Today 11 August 2026: गैस सिलेंडर के आज के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक जानें घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

LPG Rate Today 11 August 2026: अगर आपके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आप आज रिफिल बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर में LPG सिलेंडर की कीमत जरूर जान लें. गैस सिलेंडर की बुकिंग से पहले रेट की जानकारी होने से आपको अपने महीने का बजट संभालने में आसानी होगी. यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के रेट दिए गए हैं. घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम का LPG सिलेंडर और कमर्शियल इस्तेमाल वाला 19 किलोग्राम का सिलेंडर अलग-अलग कीमत पर मिलता है. शहर के हिसाब से दोनों सिलेंडरों की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

शहर के अनुसार LPG सिलेंडर के रेट

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 KG) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 KG)
दिल्ली ₹942.00 ₹2,738.00
कोलकाता ₹968.00 ₹2,872.50
मुंबई ₹941.50 ₹2,691.50
चेन्नई ₹957.50 ₹2,906.00
गुड़गांव ₹950.50 ₹2,755.00
नोएडा ₹939.50 ₹2,738.00
बेंगलुरू ₹944.50 ₹2,821.00
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹2,908.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,760.00
हैदराबाद ₹994.00 ₹2,985.00
जयपुर ₹945.50 ₹2,765.50
लखनऊ ₹979.50 ₹2,860.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,018.00

गैस सिलेंडर कैसे करें बुक?

LPG सिलेंडर की रिफिल बुक करने के लिए ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए मिस्ड कॉल, व्हाट्सएप, फोन कॉल या UPI ऐप जैसे विकल्प उपलब्ध हैं. इंडेन गैस के उपभोक्ता 7718955555 पर SMS भेजकर भी सिलेंडर रिफिल बुक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले अपना 16 डिजिट का कंज्यूमर नंबर लिखना होगा. इसके बाद स्पेस देकर जगह और फिर आधार कार्ड के आखिरी चार अंक दर्ज करने होंगे. इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8454955555 पर मिस्ड कॉल करके भी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है.

गैस बुकिंग या डिलीवरी में दिक्कत हो तो यहां करें शिकायत

अगर इंडेन गैस उपभोक्ता को सिलेंडर बुक करने या उसकी डिलीवरी से जुड़ी किसी तरह की परेशानी आती है, तो शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. इसके लिए ग्राहक सहायता के टोल फ्री नंबर 1800 2333 555 पर संपर्क किया जा सकता है. यह नंबर ग्राहक सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहता है.

Latest News

दूध का सेवन इन लोगों के लिए है खतरनाक, झेलनी पड़ जाएगी गंभीर परेशानी! जानिए

Milk Drinking Disadvantage: दूध से पनीर, मावा और दही के साथ कई तरह की मिठाई और व्यंजन भी बनते...

More Articles Like This