सीरिया के एयरबेस पर इजरायल की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक, सैन्य अड्डे के रनवे को बनाया निशाना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Syria Airstrike: सोमवार की रात सीरिया के इदलिब में एक पुराने सैन्य एयरबेस पर लगातार चार हवाई हमलों की खबर है. स्थानीय सीरियाई स्रोतों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कुछ समाचार एजेंसियों के अनुसार, अबू अल-दुहुर सैन्य एयरबेस के रनवे को निशाना बनाया गया. आसमान में रोशनी वाले फ्लेयर भी देखे गए. इन हमलों के पीछे इजरायल का हाथ बताया गया है. रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार की रात उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत के पूर्वी हिस्से में स्थित अबू अल-दुहुर एयरबेस पर चार हवाई हमले हुए. हमलों का मुख्य निशाना एयरबेस का रनवे था, जिसे भारी क्षति पहुंची है.

कई स्थानीय रिपोर्टों और सोशल मीडिया दावों में इन्हें इजरायली लड़ाकू विमानों का हमला बताया गया है. अभी तक इजरायल, तुर्की या सीरिया की नई सरकार की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मालूम हो कि अबू अल-दुहुर एयरबेस सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान एक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाना रहा है. वर्ष 2012 से 2015 के बीच विद्रोही ताकतों ने इसे घेर रखा था और बाद में एयरबेस पर उनका कब्जा हो गया था. इसके बाद असद शासन ने इसे दोबारा अपने नियंत्रण में लिया.

मालूम हो कि इजरायल लंबे समय से सीरिया में सैन्य ठिकानों और हथियारों से जुड़े ढांचे को निशाना बनाता रहा है. विशेष रूप से ईरान और उसके सहयोगी सशस्त्र समूहों से जुड़े सैन्य ढांचे को लेकर इजरायल अपनी सुरक्षा चिंताओं का हवाला देता रहा है. असद शासन के पतन के बाद भी इजरायल ने सीरिया में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. ऐसे में अबू अल-दुहुर एयरबेस पर ताजा हमले की खबर को भी कुछ रिपोर्टें सीरिया की सैन्य क्षमता को सीमित रखने की व्यापक रणनीति से जोड़ रही हैं.

Latest News

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

Kolkata Fire: तारापीठ के बाद कोलकाता में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. न्यू मार्केट इलाके में...

More Articles Like This