कनाडा के गुरुद्वारे में दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, PM मार्क कार्नी ने की निंदा

Must Read

Ottawa: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित एडमोंटन शहर में एक गुरुद्वारे के भीतर सुबह-सुबह हिंसक वारदात हुई है. नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर में प्रार्थना के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर हंगामा किया और चाकू से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया. वहीं घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है.

गुरुद्वारे में हुआ हमला चौंकाने वाला

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे चौंकाने वाला बताया और X पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह एडमोंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला चौंकाने वाला है. मेरी संवेदनाएं उन दो लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं और उस पूरे समुदाय के साथ हैं जो इस भयानक घटना से हिल गया है. इस मौके पर एडमोंटन पुलिस सर्विस ने बताया कि 14 स्ट्रीट और हॉर्सहिल रोड के पास हुई.

मौके से एक व्यक्ति गिरफ्तार

इस घटना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इमरजेंसी कर्मियों ने दो वयस्क पुरुषों का इलाज किया. उनकी चोटें ऐसी नहीं थीं, जिनसे जान का खतरा हो. पुलिस ने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि क्या इसकी जांच ‘हेट क्राइम’ (नफरत से प्रेरित अपराध) के तौर पर की जा रही है.

शादी से पहले चल रही प्रार्थना में बाधा डाली

मंदिर के प्रतिनिधि हरमीक सहगल ने बताया कि वह व्यक्ति गुरुद्वारे में घुसा और सुबह होने वाली शादी से पहले चल रही प्रार्थना में बाधा डाली. सहगल ने कहा कि वह अंदर आया और हंगामा किया. हमारी सुबह की प्रार्थना में बाधा पड़ी और जो लोग प्रार्थना कर रहे थे उन्होंने उस व्यक्ति को देखा. वह देखने से कोई आम श्रद्धालु नहीं लग रहा था. सहगल के मुताबिक प्रार्थना कराने वालों ने शुरू में उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की लेकिन उसने सहयोग नहीं किया.

काबू करने की कोशिश

वह व्यक्ति किसी की बात नहीं सुन रहा था. इसलिए उन्होंने उसे काबू करने की कोशिश की. उसने भी विरोध किया और धक्का-मुक्की की. वे उसे काबू करने में सफल रहे और उसी समय पुलिस को बुलाया गया. इस हाथापाई के दौरान दो लोगों को चाकू मार दिया गया. सहगल ने बताया कि हमले के बाद दोनों पीड़ित होश में थे.

इसे भी पढ़ें. IndiGo Flight: 2.5 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा इंडिगो विमान, बढ़ी यात्रियों के दिल की धड़कने

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This