झारखंडः रामगढ़ में आयरन फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, तीन इंजीनियरों की मौत, मजदूर घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Blast At Ramgarh Steel Plant: शुक्रवार की देर रात झारखंड में बड़ा हादसा हो गया. रामगढ़ जिले में एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में झुलसने से फैक्ट्री में काम कर रहे तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है. हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, पतरातू ब्लॉक के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल में मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एवं इस्पात प्राइवेट लिमिटेड है. इस फैक्ट्री के पावर प्लांट में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके के तुरंत बाद भीषण आग लग गई और तेजी से फैलने लगी. आग की जद में आने से वहां मौजूद तीन इंजीनियरों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50 वर्ष), बोकारो निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24 वर्ष) के रूप में हुई. हादसे में मजदूर तरुण रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज रांची रोड स्थित दि हॉप हॉस्पिटल में चल रहा है. वह हजारीबाग का रहने वाला है. स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हादसे की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Asian Para Games: सुवर्णा ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड और स्वाति ने आर्चरी में कड़ी टक्कर के बीच जीता सिल्वर मेडल

Nagoya: भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 इवेंट में 15.66...

More Articles Like This