पाकिस्तानः सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमला: ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो जवानों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terror Attack: रविवार की देर रात पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमला कर दिया. खैबर जिले में स्थित पुलिस और फ्रंटियर कोर (FC) की एक संयुक्त जांच चौकी पर हुए इस आतंकी हमले में कम से कम दो सुरक्षाकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया. दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की देखरेख में तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

भगवान गणेश की पूजा के लिए धन नहीं, सच्ची श्रद्धा जरूरी: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, भगवान श्री गणेश जी को प्रसन्न करने का साधन बड़ा...

More Articles Like This