National Powerlifting Championship 2026: दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पुरुषों में डी. मुरलीकृष्णा और महिलाओं में सलोनी जोशी ने प्रथम स्थान किया प्राप्त

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

National Powerlifting Championship 2026: 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. रविवार, 30 अगस्त 2026 को प्रतियोगिता की शुरुआत उद्घाटन समारोह के साथ हुई. जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष दिलदारनगर अविनाश जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. वहीं, माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अमित राय, चीफ ऑफ पैटर्न पुरन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार कुदरोली और राष्ट्रीय महासचिव पी.जे. जोसेफ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की.

दूसरे दिन पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग भार श्रेणियों में मुकाबले हुए. खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और प्रदर्शन से प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ाया. पुरुष वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के डी. मुरलीकृष्णा ने कुल 620 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र के योगेश गुंड ने 605 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया.

महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

महिला वर्ग में दो भार श्रेणियों के मुकाबले हुए. 47 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की काजल बनखरे ने कुल 407.5 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया. केरला की मिधुना थामस ने 370 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा और तेलंगाना की तुलसी कोपू ने 275 किलोग्राम भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

इसके बाद महिला वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. उत्तर प्रदेश की सलोनी जोशी ने कुल 447.5 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया. गुजरात की रोहित अंजना बी ने 445 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि महाराष्ट्र की सुष्मिता देशमुख ने 367.5 किलोग्राम भार के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

प्रतियोगिता को सफल बनाने में इनकी रही अहम भूमिका

प्रतियोगिता के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने में महासचिव अमित राय, एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही.

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This