Weather Update Today 12 September: 24 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather Update Today 12 September: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 सितंबर 2026 को 24 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बताया जा रहा है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी यूपी के ऊपर हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. खासकर छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका जताई गई है.

दिल्ली-UP में तेज बारिश और आंधी

राजधानी दिल्ली में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश देखने को मिल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. गाजियाबाद, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत 19 जिलों में करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 22 जिलों में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है.

12 सितंबर को प्रमुख शहरों का तापमान

 

पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल के कुल्लू-मनाली में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है. झारखंड में रांची, धनबाद और हजारीबाग में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा में भी 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं.

MP में बारिश का येलो अलर्ट

MP में भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके चलने के साथ बारिश की संभावना है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है. यहां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आंधी-तूफान के दौरान बिजली के खंभों, तारों और बड़े पेड़ों से दूरी बनाए रखें और बिना जरूरी काम के खराब मौसम में बाहर निकलने से बचें.

Latest News

Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर जरुर पढ़ें ये कथा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Hartalika Teej 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपक्ष की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हरतालिका तीज...

More Articles Like This