तकनीकी खराबी के चलते भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Flight AI1886रू भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 को रविवार को तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया. विमान ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की. एयर इंडिया के मुताबिक, विमान की सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है. ए

यरलाइन ने बताया कि उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को नजदीकी उपयुक्त हवाईअड्डे जयपुर की ओर मोड़ने का फैसला किया. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और अब इसकी तकनीकी जांच की जा रही है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण जयपुर डायवर्ट किया गया. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसकी जांच शुरू कर दी गई है.

यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है. जयपुर में एयरलाइन की ग्राउंड टीम यात्रियों को जरूरी सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है. एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है. यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है. हाल के महीनों में अलग-अलग एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं.

एयर इंडिया के पायलट की मौत का मामला भी आया था सामने

गौरतलब है कि शनिवार को एयर इंडिया ने अपने एक पायलट की दिल्ली में लेओवर के दौरान हृदयाघात से मौत की जानकारी दी थी. मुंबई के रहने वाले पायलट को शुक्रवार शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वह शनिवार सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे. इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था.

फिलहाल एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि भोपाल-दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.

यह भी पढ़े: चेन्नई में बुखार-डेंगू के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, डॉक्टरों ने लोगों को किया सतर्क

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This