‘उसे मौका क्यों मिला और मुझे क्यों नहीं’, 2028 T20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

T20 World Cup 2028: 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम कैसी रहेगी. उसका आइडिया धीरे-धीरे सामने आने लगा है, लेकिन ओपनिंग जोड़ी को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं है. अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन को बतौर ओपनर मौका मिला, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा. जब संजू सैमसन से पूछा गया कि क्या अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को वह अपना प्रतिद्वंद्वी मानते हैं, तो उन्होंने इस तुलना को अलग नजरिए से देखा. सैमसन का कहना था कि सभी खिलाड़ी टीम के लिए खेल रहे हैं और देश सबसे पहले है.

ओपनिंग स्लॉट को लेकर प्रतिस्पर्धा बनी हुई है

हालांकि, उनके इस बयान के बावजूद भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर प्रतिस्पर्धा बनी हुई है. ऐसे में यह सवाल अहम है कि आने वाले समय में टीम मैनेजमेंट किसे लॉन्ग-टर्म ओपनिंग विकल्प के तौर पर देखता है. मंगलवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सैमसन ने अपने बल्ले से भी प्रभाव छोड़ा. उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 22 गेंदों पर 57 रन की तेजतर्रार पारी खेली.

देश के लिए खेलना और मुकाबला जीतना है लक्ष्य T20 World Cup 2028

दूसरे टी20 मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ अपनी तुलना पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि बाहर से देखने पर दोनों खिलाड़ी उनके प्रतिद्वंद्वी नजर आ सकते हैं, लेकिन टीम के अंदर सभी का लक्ष्य एक ही है—देश के लिए खेलना और मुकाबला जीतना। सैमसन के मुताबिक, व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीम की जीत मायने रखती है. सैमसन ने यह भी कहा कि टीम में खिलाड़ियों को इस सोच के साथ नहीं रहना चाहिए कि उसे मौका मिला और मुझे क्यों नहीं मिला. उनके मुताबिक, ऐसी सोच से बचना चाहिए, क्योंकि टीम में हर खिलाड़ी की भूमिका देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की होती है.

अभिषेक इस समय शानदार फॉर्म में हैं

वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू के बाद से ही ओपनिंग स्लॉट को लेकर बहस तेज हो गई है. जिम्बाब्वे दौरे पर उनकी दो अर्धशतकीय पारियों के बाद कुछ लोगों ने उन्हें संजू सैमसन से आगे रखने की राय दी. वहीं, एक राय यह भी है कि वैभव को अभिषेक शर्मा की जगह मौका मिलना चाहिए. हालांकि अभिषेक इस समय शानदार फॉर्म में हैं और इस साल फुल मेंबर टीमों के खिलाफ T20I में 635 रन बना चुके हैं.

सोशल मीडिया से दूर रहते हैं सैमसन

संजू सैमसन आमतौर पर सोशल मीडिया और इंटरनेट से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन उन्होंने माना कि इसके बावजूद कभी-कभी पूर्व क्रिकेटरों या अन्य लोगों की टिप्पणियां उन तक पहुंच जाती हैं. सैमसन ने इसे हल्के अंदाज में समझाते हुए कहा कि वह अपना Wi-Fi बंद रखते हैं, लेकिन कभी-कभी वह दोबारा ऑन हो जाता है और कुछ कमेंट्स अपने-आप सामने आ जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों के बयान भी नजर से गुजर जाते हैं. सैमसन के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटरों पर बाहरी चर्चाओं का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता, लेकिन इस स्तर पर प्रदर्शन जारी रखने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- अब घरेलू क्रिकेट में लौटे बाबर आजम, खराब फॉर्म से जूझ रहा है पाकिस्तानी टेस्ट फॉर्मेट का यह कप्तान

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This