गणेशोत्सव का असली रंग देखना है, तो दिल्ली के इन 6 भव्य पंडालों को जरूर करें एक्सप्लोर; रौनक देखकर खुश हो जाएगा दिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव का नाम आते ही सबसे पहले महाराष्ट्र और मुंबई की भव्य झांकियां, बड़े-बड़े पंडाल और बप्पा के जयकारों से गूंजता माहौल याद आता है. लेकिन अब दिल्ली भी गणपति बप्पा के स्वागत में किसी से पीछे नहीं है. राजधानी में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान कई इलाकों में भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मुंबई जैसे गणेशोत्सव का माहौल देखना चाहते हैं, तो राजधानी की कुछ खास जगहों का रुख कर सकते हैं. यहां गणेश प्रतिमा के दर्शन के साथ भव्य सजावट और अलग-अलग आयोजनों का आनंद भी लिया जा सकता है.

पीतमपुरा

बड़े और भव्य गणेश उत्सव का अनुभव लेना चाहते हैं तो पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस पहुंच सकते हैं. यहां लाल बाग का राजा ट्रस्ट दिल्ली की ओर से विशाल पंडाल सजाया जाता है. यह दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश उत्सव स्थलों में शामिल है. यहां श्रद्धालु बप्पा के दर्शन करने के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रमों का आनंद भी ले सकते हैं.

कनॉट प्लेस

दिल्ली के मध्य में स्थित कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर मौजूद श्री गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है. 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मंदिर और आसपास का माहौल खास नजर आता है. मंदिर परिसर के आसपास लगने वाला मेला भी इस आयोजन को खास बनाता है. परिवार और बच्चे यहां मेले का आनंद ले सकते हैं.

लक्ष्मी नगर

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से भव्य पंडाल लगाया जाता है. इसे दिल्ली का महाराजा के नाम से जाना जाता है. यह पंडाल बैंक एन्क्लेव, प्रियदर्शिनी विहार स्थित डीडीए मिनी क्रिकेट स्टेडियम के पास लगाया जाता है, जहां गणेश उत्सव के दौरान भक्त बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

मयूर विहार फेज-1

मयूर विहार फेज-1 भी गणेश उत्सव के प्रमुख स्थानों में शामिल है. यहां श्री शुभ सिद्धि विनायक मंदिर समिति की ओर से आयोजन किया जाता है. यहां पूजा-पाठ और दर्शन की व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से की जाती है. इसी वजह से दूर-दूर से श्रद्धालु बिना परेशानी के बप्पा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंचते हैं.

रमेश नगर

रमेश नगर में गणेश उत्सव के दौरान सजने वाले पंडाल को दिल्ली का राजा के नाम से जाना जाता है. यहां उत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है और चारों तरफ बप्पा के जयकारे गूंजते हैं. गणेश उत्सव के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है.

द्वारका

द्वारका के सेक्टर-12 स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास गणेश उत्सव के दौरान विशेष आयोजन किए जाते हैं. हर साल यहां का उत्सव अपनी अलग पहचान बनाता है. गणेश उत्सव के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर अपने आराध्य गणपति के दर्शन करते हैं और उनके सामने अपनी मन्नतें रखते हैं.

यह भी पढ़े: भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज: भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This