जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cm Yogi Janata Darshan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं. लोगों का प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद उन्होंने कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे.

सीएम योगी ने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता में विभिन्न जिलों से 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे.

देवरिया से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया. इस पर सीएम योगी ने मौके पर ही अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया. दिव्यांग से बातचीत में पता चला कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं है, इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन बहाल कराने के लिए भी निर्देश दिए.

गोशाला में सीएम ने की गोसेवा

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया. फिर उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की. गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This