DUSU Election Result: सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटो की गिनती, किसके सिर सजेगा DUSU का ताज?

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज, 19 सितंबर को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे. इसके लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पस हॉल को मतगणना केंद्र बनाया गया है.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

नतीजों के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि शुक्रवार को हुए मतदान में रात 8 बजे तक 40.46 फीसदी वोट पड़े थे. मतदान समाप्त होने के बाद सभी EVM को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया था.

दो चरणों में कराया गया मतदान DUSU Election Result

DUSU चुनाव 2026 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान दो चरणों में कराया गया. चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 1,51,842 मतदाताओं के लिए 158 पोलिंग बूथ बनाए गए थे. इसके अलावा व्यवस्था की निगरानी और समन्वय के लिए 12 कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए. मतदान के दौरान कुल 1,000 EVM की व्यवस्था की गई थी. इनमें से 960 मशीनों को वोटिंग के लिए तैनात किया गया, जबकि 40 EVM को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया था. हालांकि, विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों में मतदान EVM के बजाय बैलेट पेपर के जरिए कराया गया.

दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुआ था टकराव

बता दें कि DUSU चुनाव के दौरान हंसराज कॉलेज के बाहर ABVP और NSUI समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई. इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव होने की खबर सामने आई.  वहीं, ABVP की ओर से NSUI पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया. ABVP का दावा है कि NSUI के कार्यकर्ता कथित तौर पर बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश दिला रहे थे. हालांकि, इन आरोपों को ABVP के दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए.

उम्मीदवारों की सूची पर डालें नजर

DUSU के सेंट्रल पैनल की चार प्रमुख सीटों—प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी—के लिए इस बार कई उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनावी मुकाबले में ABVP और NSUI के बीच सीधी टक्कर के साथ AISA और SFI के गठबंधन ने भी अपनी दावेदारी पेश की है. ऐसे में चारों पदों पर मुकाबला बहुकोणीय हो गया है और अब सभी की नजरें मतगणना के नतीजों पर टिकी हैं.

उम्मीदवारों की सूची पर नजर डालें तो चारों प्रमुख पदों पर अलग-अलग छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं. ABVP से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर इशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्य राज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष के लिए वीर छत्रथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी को मैदान में उतारा है. वहीं, AISA-SFI गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद पर अक्षत शिखर, सचिव पद पर स्टैनज़िन डेस्क्योंग और संयुक्त सचिव पद के लिए बी परिजात अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मुंबई में मानवाधिकार और सतत विकास पर होगा मंथन, 9वें एम.सी. चागला व्याख्यान में शामिल होंगे पूर्व CJI बीआर गवई

Latest News

दिल्ली हाईकोर्ट से उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

New Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने...

More Articles Like This