संप्रभुता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद तालिबान की चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan-Taliban Tension: पाकिस्तान में आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ने इस्लामाबाद को बड़ी चेतावनी दी है. तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि यदि पाकिस्तान ने आतंकी हमलों का हवाला देकर अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की, तो वह अपनी जमीन और संप्रभुता की रक्षा करेगा. जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान पर हमला हुआ तो जवाब भी दिया जाएगा.

वही. पाकिस्तान लगातार आरोप लगा रहा है कि उसके यहां हो रहे आतंकी हमलों की साजिश अफगानिस्तान की जमीन से ही रची जा रही है. तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि यदि पाकिस्तान आर्टिकल 51 का इस्तेमाल करके अफगानिस्तान पर हमला करता है, तो अफगानिस्तान को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. मुजाहिद स्पष्ट शब्दों में कहा कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी भी सैन्य कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा. अर्थात पाकिस्तान यदि किसी बड़े आतंकी हमले के बाद यह मानता है कि उसके पीछे अफगानिस्तान में मौजूद आतंकियों का हाथ है और कार्रवाई के लिए सीमा पार करता है, तो तालिबान इसे सीधे अफगानिस्तान पर हमला मान सकता है.

कोहाट हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि तालिबान की यह चेतावनी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में हुए बड़े आतंकी हमले के बाद आई है. दरअसल, शुक्रवार को आतंकियों ने ओल्ड पुलिस लाइंस परिसर में हमला किया था. यहां जिला स्तर का पुलिस मुख्यालय होने के साथ काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट और स्पेशल ब्रांच समेत कई पुलिस यूनिट्स के दफ्तर हैं. इस दौरान इस हमले में  31 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 16 पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसके साथ ही 100 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं.
Latest News

Asian Games में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

New Delhi: भारत की अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ...

More Articles Like This