दिल्ली में सनसनीखेज मामला: कमरे में मृत मिला हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime In Delhi: दिल्ली से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां शनिवार की दोपहर करीब एक बजे नरेला थाना क्षेत्र में स्थित एक मकान के बंद कमरे में हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी मृत मिले. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, नरेला पुलिस को एक घर का दरवाजा बंद होने की सूचना मिली. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

फ्लैट के अंदर एक ही कमरे में दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. मृतकों की पहचान दिल्ली पुलिस की उत्तर जिला में तैनात हेड कांस्टेबल मोनू (40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीनू (35 वर्ष)के रूप में हुई है.

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक, क्राइम टीम और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए घटना की गहनता से जांच की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजा हरीश चंद्र अस्पताल भेज दिया है. जांच जारी है.

Latest News

Asian Games में अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनीं

New Delhi: भारत की अनाहत सिंह ने जापान की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सतोमी वातानाबे के खिलाफ...

More Articles Like This