Bigg Boss 20 के सेट पर सलमान खान की तबीयत को लेकर मचा बवाल, मेकर्स की एडिटिंग पर भड़के भाईजान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में प्रसारित ‘वीकेंड का वार’ में उन्होंने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई. बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बात करते हुए सलमान का गुस्सा ट्रोलर्स और पैपराजी पर भी नजर आया. इसी बीच शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया, जिसमें सलमान खान सीने में तकलीफ से परेशान नजर आए. वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. अब सलमान खान ने खुद इस पूरे मामले की वजह बताई है और प्रोमो की एडिटिंग को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Bigg Boss 20 के मेकर्स पर जताई नाराजगी

सलमान खान ने अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया है. उन्होंने साफ किया कि उनकी तबीयत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही, अभिनेता ने ‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो की एडिटिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि इसे जिस तरह पेश किया गया, उससे पूरा मामला अलग नजर आया. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘भगवान की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है. बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, वैसा नहीं होना चाहिए था. इससे असल मकसद ही खत्म हो गया और ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं भी वहीं कर रहा हूं, जो काजी घर में कर रहे थे.’

बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो

काजी की एक्टिंग का किया खुलासा

भाईजान ने आगे लिखा, ‘मेरा मकसद बस काजी को ये दिखाना था कि उन्होंने जो किया वो गलत था, क्योंकि उन्होंने अपनी सेहत का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए किया, खासकर तब, जब घर के बाकी 15 लोगों को पता ही नहीं था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं और वो उनकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे. प्रोमो जिस तरह से एडिट किया गया, उसके लिए माफी चाहता हूं. लगता है शो को प्रमोट करने का उनका यही तरीका है. मैं उनकी तरफ से माफी मांगता हूं.’

‘बिग बॉस’ का किया धन्यवाद

इस स्टोरी के बाद सलमान खान ने एक और पोस्ट शेयर किया.जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बिग बॉस ने इसे ठीक कर दिया है. थैंक्यू बिग बॉस.’ 

बिग बॉस 20' के सेट पर नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, भाईजान बोले- गलत तरीके से कटा प्रोमो

क्या है पूरा मामला

‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उन्हें सीने में तकलीफ महसूस हुई. पहली बार दर्द उठने पर उन्होंने पानी मांगा और पानी पीने के बाद कुछ देर में खुद को संभालते हुए बातचीत आगे बढ़ाई. हालांकि, कुछ ही देर बाद सलमान को दोबारा सीने में दर्द महसूस हुआ. वह बात करते-करते अचानक रुक गए और असहज नजर आए. उन्हें इस हालत में देखकर घरवाले भी चिंतित हो गए. तकलीफ बढ़ने पर सलमान सेट पर डॉक्टर को बुलाने के लिए कहते हुए दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- ऑस्कर में ‘गोंधल’ की एंट्री से खुश सुभाष घई ने पूरी टीम को दी बधाई, बोले- अपनी स्टूडेंट इशिता देशमुख पर हुआ गर्व

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This