मुंबई के लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा, करंट की चपेट में आने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 गंभीर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lalbaug Ganpati Pandal Accident: मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति उत्सव के दौरान रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. करीब 2 बजे पंडाल के बाहर करंट की चपेट में आने से एक 8 साल की बच्ची समेत 2 की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

पंडाल के आसपास अचानक बिजली का करंट फैल गया

हादसा कालाचौकी इलाके में दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के पास हुआ. गणेश उत्सव के चलते इलाके में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. इसी दौरान पंडाल के आसपास अचानक बिजली का करंट फैल गया, जिसकी चपेट में दो लड़के और तीन लड़कियां आ गए.

8 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया Lalbaug Ganpati Pandal Accident

घटना के बाद पांचों को तत्काल भायखला के मसीना अस्पताल ले जाया गया. हादसे में एक 8 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल एक लड़की को बेहतर इलाज के लिए परेल के ग्लोबल अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी घायलों का मसीना अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

लालबागचा राजा के पास युवक की भी मौत

इससे पहले मुंबई में लालबागचा राजा गणेश पंडाल के पास जलगांव के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई थी. जयदीप मेघराज नेमाडे अपने चार दोस्तों के साथ गणपति दर्शन के लिए कतार में खड़े थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचानक गिर पड़े. जयदीप के चाचा प्रमोद नेमाडे के मुताबिक, परिवार को उनके दोस्तों के जरिए घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत मुंबई पहुंचे. उन्होंने बताया कि जयदीप हर साल दोस्तों के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए आता था और परिवार के अनुसार उसे पहले से कोई बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं थी.

आगे की चिकित्सकीय जांच की जा रही

परिजनों के मुताबिक, दर्शन के लिए लाइन में जाने के बाद जयदीप को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई. वह बाहर आया और कुछ ही देर में अचानक गिर पड़ा. मामले में मौत की वजह को लेकर आगे की चिकित्सकीय जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन का खुलासा

Latest News

तेलंगाना में हादसाः डिवाइडर से टकराई कार, लगी भीषण आग, जिंदा जले मशहूर न्यूरोसर्जन

Telangana Car Fire: तेलंगाना से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां सूर्यपेट जिले में रविवार की सुबह...

More Articles Like This