राजस्थान में हादसाः गणेश प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान दुखद खबर सामने आई है. गुरूवार की दोपहर राजसमंद जिले के रेलमगरा में गणपति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजसमंद में गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के मौके पर चीख-पुकार मच गई. ट्राली के नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

ट्रॉली पलटने से लोग उसके नीचे दबे

थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सांसेरा जलदेवी तालाब में गणपति विसर्जन करने के बाद लौटते समय ये हादसा हुआ. खटुकारा मार्ग पर मोड़ पर तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर दिन में करीब 3.30 बजे बेकाबू होकर पलट गया. इसमें पीछे लगी ट्रॉली में सवार लोग इसके नीचे दब गए. इस घटना में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों में एक 12 साल का बच्चा, करीब 20 साल की युवती, एक 65 का बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला शामिल हैं. करीब एक दर्जन लोग घायल हैं.  घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं. दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है. अन्य सभी घायलों का जिला चकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालय में इलाज चल रहा है.

सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल घटनास्थल पहुंचे और जायजा लेने के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

ईयरफोन की तार बार-बार उलझती है? अपनाएं ये कमाल की ट्रिक, सेकंडों में हो जाएगी सेट!

Figure 8 Trick To Wrap Wired Earphones: अगर आप रोजाना गाने सुनने, पॉडकास्ट देखने या फोन पर कॉल करने...

More Articles Like This