UP में आफत की बारिशः दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heavy rain in UP: यूपी में पिछले 48 घंटों बारिश हो रही है. लखीमपुर खीरी, अमेठी और बाराबंकी जिलों में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में नीमगांव थानाक्षेत्र के रहमत नगर गांव में शनिवार तड़के एक कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, अमेठी में जामोंथाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते शनिवार सुबह एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई. लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन कश्यप (50 वर्ष), उसकी पत्नी कविता (45) और बेटा अनिल (6 वर्ष) के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग अपने घर में सो रहे थे. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

इस मामले में विधिक कार्यवाही चल रही है. अमेठी के जामों थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ऊषा देवी (32 वर्ष) अपने घर के पीछे कच्ची पुरानी दीवार के बगल में बंधी भैंस खोलने अपने पति रामकुमार पासी के साथ गई थी. इसी दौरान अचानक दीवार गिरने से ऊषा देवी मलबे में दब गई, जिससे उनकी मौत हो गई. इसी तरह, बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र के गोपालपुर में बीती रात घर की कच्ची दीवार ढहने से उसमें दबकर 38 वर्षीय सुनीता देवी की जान चली गई.
थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. बाराबंकी में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा बाजार गांव में शनिवार को दूधकर बेचकर मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे 45 वर्षीय संजय वर्मा के ऊपर सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दबने से वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This