कनाडा में हादसाः हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, चार लोगों की मौत, दुर्घटना की जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Crash In Canada: कनाडा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मॉन्ट्रियल शहर के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पहले उसमें कुछ दिक्कत आई थी. हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है कि यह हादसा क्यों हुआ था. वहीं क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई थी. दमकलकर्मियों ने एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया. फिलहाल, हादसे की वजह की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ यह हेलीकॉप्टर कोई प्राइवेट एयरक्राफ्ट था.

प्रवक्ता ऑड्रे-ऐनी बिलोड्यू ने बताया 

पुलिस ने बताया कि शनिवार को कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के दक्षिण-पूर्व में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई. क्यूबेक प्रांतीय पुलिस (Sûreté du Québec) की प्रवक्ता ऑड्रे-ऐनी बिलोड्यू ने बताया कि मॉन्ट्रियल से लगभग 50 किलोमीटर (31 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित सेंट-ब्रिगिड-डी’इबरविले (Sainte-Brigide-d’Iberville) इलाके में दोपहर करीब 2:30 बजे क्रैश होने से पहले हेलीकॉप्टर में कुछ दिक्कतें आई थीं.

बिलोड्यू ने कहा कि दमकलकर्मियों ने क्रैश के एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया, लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार चारों लोगों को मौके पर ही मौत हो गई. प्रांतीय पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की है और न ही क्रैश की वजह का पता चला है. प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट था. कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने क्रैश वाली जगह पर जांचकर्ताओं को भेजा है.

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This